Tagged: बारसोई
बारसोई में एक व्यवसायी की हत्या और लूट
बारसोई नगर पंचायत का हुआ गठन
नए पंचायत क्षेत्र का फैलाव उत्तर में मसनपुर, दक्षिण में आजमनगर, पूरब में बलतर और पश्चिम में आजमनगर और कदवा प्रखंड तक होगा। बारसोई नगर पंचायत कटिहार में दूसरी नगर पंचायत होगी| इसके पहले तक कटिहार में एकमात्र नगर पंचायत मनिहारी थी।बारसोई के नगर पंचायत बनने के बाद सूबे में नगर पंचायतों की कुल संख्या 88 हो गई है। सूबे में वर्तमान में 11 नगर निगम और 42 नगर परिषद हैं।
बारसोई क्षेत्र में करोड़ों की लागत से आधा दर्जन से अधिक पुल
बारसोई क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनेंगे आधा दर्जन से अधिक पुल | श्रम संसाधन मंत्री दुलाल चंद गोस्वामी ने पुरिया घाट पुल के शिलान्यास के दौरानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी नदी पुल का निर्माण होता है तो लोगों के आने जाने में सुविधा के साथ-साथ शिक्षा ,स्वास्थ ,कृषि एवं संस्कृतिक विकाश में भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। सुहानी नदी पर पुरिया सतुवा पुल 25 कड़ोड़ 8 लाख की लगत से निर्माण किया जायेगा।
श्री गोस्वामी ने कहा कि पुल के माध्यम से बीमार को अस्पताल ,कृषि के लिए मुख्य रूप से बाजार आसानी से उपलब्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि पुरिया घाट पर जो पुल बनेगा उसकी लंबाई 36 फीट होगी जिसमे पुल के दोनों तरफ फुटपाथ बनाया जायेगा। वहीं इस सभा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मामून रशीद ,मनोज कुमार साह ,राकेश कु वर्मा,संजय साहा,अनिल महलदार आदि लोग मुख्य रूप से मौजुद थे।।